आपदा:शाहपुर में 68 प्रभावित परिवारों को दी 22 लाख की राहत राशि

 आपदा:शाहपुर में 68 प्रभावित परिवारों को दी 22 लाख की राहत राशि

क्षतिग्रस्त सड़कों तथा पेयजल योजनाओं की युद्व स्तर पर हो मरम्मत: पठानिया

  शाहपुर क्षेत्र में बरसात से हुए नुक्सान को लेेकर समीक्षा बैठक आयोजित


शाहपुर एसडीएम सभागार शाहपुर में विधायक केवल पठानिया की अध्यक्षता में शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बरसात से हुए नुक्सान के आकलन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में उन्होंने बताया कि जहाँ समूचा प्रदेश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है वहीं पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है ।शाहपुर विधानसभा में सड़कों,पुलों ,पेयजल योजनाओं,घरों ,सम्पर्क मार्गों तथा पशुशालाओं इत्यादि को काफी नुक्सान हुआ है ।उन्होंने बताया कि अब तक शाहपुर विधानसभा में लगभग 40 करोड़ से अधिक का नुक्सान हुआ है। जिसमें लोक निर्माण विभाग 21.75 करोड़, जलशक्ति विभाग 11.75 करोड़, कृषि विभाग 2.74, विद्युत विभाग 1.10 करोड़, स्वास्थ्य विभाग 1.45 करोड़ ,गज प्रोजेक्ट 53 लाख के इलावा अन्य विभागों की योजनाओं को भी काफी नुक्सान हुआ है । उन्होंने कहा उपमण्डल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस आपदा के समय में सेवा एवं समर्पण भाव से काम किया है इसके लिए वह सब बधाई के पात्र हैं । विधायक ने कहा कि सभी की सहभागिता और सहयोग से शाहपुर विधानसभा शीघ्र ही मॉडल विधानसभा के रूप में शुमार होगा । उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मुख्य सड़कों एवं सम्पर्क मार्गों को बहाल करने में जुट जाएं ताकि आवागमन में आमजन को किसी भी तरह की कठिनाई न हो तथा कहीं भी विद्युत व्यवस्था बाधित न हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि पेयजल योजनाओं को अतिशीघ्र बहाल किया जाए । केवल पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार जहाँ मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में राहत एवं पुनर्वास में जुटी है वहीं पर शाहपुर ब्लॉक काँग्रेस भी इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे रही है ।उन्होंने आपदा से प्रभावित 6 परिवारों को ब्लॉक कांग्रेस की ओर से 10 -10 हजार के चेक भेंट किये । इस अवसर पर उन्होंने 68 पात्र परिवारों को रिलीफ के अंतर्गत 22 लाख 29 हजार 300 रुपये के चेक भेंट किये ।एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि हम मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार तथा स्थानीय विधायक के मार्गदर्शन में आपदा के इस कठिन समय में जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे । उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में प्रदेश सरकार की तरफ से लगभग 30-35 लाख की धनराशि पात्र परिवारों को वितरित की गई है । इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा, एसडीएम काँगड़ा सौमिल गौतम , सीएमओ डॉ सुशील शर्मा ,विधायक की धर्मपत्नी एवं साईंटिफिक ऑफिसर सुनन्दा पठानिया बीडीओ कंवर सिंह , डॉ सुनीत पठानिया ,अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सुशील डढवाल,अधिशासी अभियंता गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, उपाध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, अजीत महाजन , सरिता सैणी , नप शाहपुर की अध्यक्ष ऊषा शर्मा,उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद निशा शर्मा, शुभम ,आजाद, किरण कौशल,राजीव पटियाल, संजीव उपाध्याय, पुष्पा जरयाल,जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल, बलवीर चौधरी, अश्विनी चौधरी, आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा, रावमापा शाहपुर के प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, नप सचिव प्रदीप दीक्षित, बीएमओ विक्रम कटोच,तहसीलदार शाहपुर राकेश ,नायब तहसीलदार राजिंदर पठानिया, काँग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी विनय , जिला परिषद सदस्या रितिका शर्मा , नीना देवी ,ओंकारचंद ,वरयाम सिंह, अजय बबली, सीडीपीओ सन्तोष कुमारी के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन