कुल्लू के गाँव हुरला में कृषक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

कुल्लू के गाँव हुरला में कृषक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया  


कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश में चल रहे फसल विविधीकरण परियोजना, जायका चरण-दो , कुल्लू द्वारा विकास खंड कुल्लू के गाँव हुरला में कृषक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया  जिसमे की हुरला गाँव के अधिकतर किसानों ने भाग लिया I इस जागरूकता शिविर में खंड परियोजना अधिकारी कुल्लू श्री प्रदीप ठाकुर ने किसानों को फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना की मुख्य विशेषताएँ, प्रावधान व इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की I

  इस शिविर में हुरला गाँव में बनने जा रही प्रवाह सिंचाई योजना सुन्नी आगे से मकराहड़ के लिए कृषक विकास संघठन का गठन किया I जिसमे श्री पवन महंत को प्रधान चुना गया, श्री निक्का राम को उपप्रधान, श्री अमित शर्मा को महासचिव, श्री तीर्थ राम को कोषाध्यक्ष, विजय महंत जी को सह-सचिव और श्रीमती शबाना, श्री विनय महंत, श्री प्यारे राम, श्री मोहहमद अली को सदस्य चुना गया I

फसल विविधीकरण परियोजना, कृषि के क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से फसल विविधीकरण, लघु सिंचाई सुविधाओं के विकास और सुधार, डेयरी, मधुमखी पालन, शीटाके मशरूम की खेती के माध्यम से आजीविका में सुधार, किसानों का सिंचाई एवं बाजार आधारित फसलोंत्पादन में क्षमता निर्माण आदि के क्षेत्र में कार्य कर रहा है I

परियोजना में कुल्लू तथा लाहौल में अब तक कुल मिलाकर 22 उप-परियोजनाओं का चयन किया गया है, जिसमें लघु सिंचाई विकास से किसानों के खेतों तक नियमित रूप से सिंचाई सुनिश्चित करवाना , कृषि प्रसार व विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना, मूल्य शृंखला प्रबंधन व कृषि विपणन और संस्थागत विकास के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,