इन्साफ संस्था ने मनाया षष्टम वन महोत्सव मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमन्त्री शान्ता कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे

इन्साफ संस्था ने मनाया षष्टम वन महोत्सव मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमन्त्री शान्ता कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे 


( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा ) आज समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था ने अपना षष्टम वन महोत्सव भारत वर्ष के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोम नाथ शर्मा  की जन्म स्थली डाढ में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमन्त्री शान्ता कुमार व विशेष अतिथि चन्द्रयान 3 इसरो टीम के वैज्ञानिक डा रजत अवस्थी के पिता सेवा निवृत खण्ड विकास अधिकारी धनी राम अवस्थी द्वारा रुद्राक्ष का पौधा रोपित करके मनाया गया। 

इस मोके पर अपने संबोधन में शांता कुमार ने कहा इन्साफ संस्था समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं उन्होंने कहा कि इन्साफ संस्था बहत थोडे समय में धरातल पर कार्य कर अग्रणी संस्था के रूप में उभर कर सामने आई है । इस सुअवसर उन्होंने चंद्र यान 3 की एतिहासिक सफलता पर इसरो के तमाम वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई दी ओर बाकायदा डा रजत अवस्थी से मोबाइल पर बात कर पीठ थपथमाई । पूर्व मुख्यमन्त्री ने कहा चन्द्र यान 3 की सफलता का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि जव हमारे वैज्ञानिकों को इससे पूर्व इस प्रकार परिक्षण में ठेस पहुँची थी तो प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी  इसरो मुख्यालय में पहुँच कर वैज्ञानिकों को गले लगातार उनकी पीठ थपथपाई थी । इनके होंसलों को टूटने नहीं दिया  

इस मोके पर अपने स्वागत भाषण में इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक ने कहा कि शान्ता कुमार की दृढ़ता से अनुशंसा वन विभाग के सहयोग से इस स्थल को भी मेजर सोम नाथ वाटिका के नाम पर विकसित करने के प्रयास किये जाएंगे । इस सुअवसर पर संस्था ने विशिष्ट अतिथि सम्मान से श्री धनी राम अवस्थी जी को व अमर शहीद राष्ट्र गौरव सम्मान जीवन कुमार पालमपुर , रजत कपूर लांघा ( चन्दपुर) , शुभम शर्मा घुघर , सूबेदार मेजर अमर सिंह हन्गलो जगदीश चोहान लाहला , अम्मी चन्द धीमान लटवाला , सनातन सम्मान किशोरी लाल बडसर राजेन्द्र कुमार खारटी , सहयोग समर्पण सम्मान स्वरुप चन्द प्रधान बडसर , संजय भट्ट उप प्रधान बडसर , मोहिन्दर सिंह सचिव बडसर पंचायत , पूर्व प्रधान किरण बाला बडसर को मुख्य अतिथि के करकमलो से सम्मानित किया ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन