चंबा: पाठशाला अथेड़ में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

चंबा: पाठशाला अथेड़ में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा 


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अथेड़ में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के पदों को जल्द भरने की मांग को लेकर शिक्षा उप निदेशक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन से अवगत करवाते हुए बीडीसी सदस्य विजय कुमार ने बताया कि अथेड़ स्कूल में बीते लंबे समय से टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल व मेडिकल सहित प्रवक्ता अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और शारीरिक शिक्षक के पद रिक्त चल रहे हैं। कई बार रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई गई लेकिन परिणाम शून्य ही रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यार्थी तो मजबूरन स्कूल से पलायन भी कर चुके हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द रिक्त पदों को न भरा गया तो वे उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,