मंडी जिले में 25 अगस्त को भी बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

 मंडी जिले में 25 अगस्त को भी बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

 


मंडी जिले के सभी शिक्षण संस्थान 25 अगस्त को भी बंद रहेंगे। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिले में भारी बारिश के अलर्ट और अवरुद्ध सड़कों की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बता दें, प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जिले में 23 और 24 अगस्त को भी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की थी। अब 25 अगस्त को भी सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी। अरिंदम चौधरी ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है ।

आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग ने जिले में 22 से 25 अगस्त के मध्य भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पीछे हुई बारिश के कारण जिले में अभी भी संबंधित विभागों से भूस्खलन की घटनाओं और सड़कों के अवरुद्ध होने की सूचना प्राप्त हो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों और स्टाफ का शिक्षण संस्थानों के लिए आना सुरक्षा की दृष्टि से खतरे से भरा है। इसे देखते हुए 25 अगस्त को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रखा गया है।

वहीं, उपायुक्त ने सभी लोगों से सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील करते हुए नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-226201,202,203,204 अथवा टोल फ्री 1077 नंबर पर सूचित करें

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,