मैहला में चोरों ने दुकानों में सेंध लगा कर गल्ले से उड़ाए 40 हजार

मैहला में चोरों ने दुकानों में सेंध लगा कर गल्ले से उड़ाए 40 हजार


( चंबा : जितेन्द्र खन्ना ) मैहला में चोरों ने रात के समय दो दुकानों में सेंध लगा कर अंदर गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। दुकानदार हरीश चौणा की दुकान में गल्ले में रखे 25 हजार जबकि बिट्टू सब्जी विक्रेता के गल्ले से 15 हजार की नकदी चौरी हुई है। उन्होंने बताया कि शाम के समय वह आपातकाल बीमार रिश्तेदार को लेकर अस्पताल गए थे। इस दौरान जल्दबाजी में सीधे दुकान बंद की। ओर जितने भी पैसे थे, वह गल्ले में ही रह गए। ऐसे में रात के समय चोरों ने मौका ताकते हुए दोनों दुकानों के ताले तोड़ कर गल्ले के अंदर रखी नकद राशि पर हाथ साफ कर लिया है। उधर पंचायत पूर्व प्रधान उमेश ठाकुर ने बताया कि मैहला में रात के समय चोरों ने दुकान में सेंध लगा अंदर रखी करीब 40 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। उन्होंने पुलिस आरोपितों को पकड़ कर उन पर कड़ी कार्रवाई अम्ल में लाने की मांग की है। ताकि यह लोग फिर से इस तरह के कार्य को करने की जहमत न उठा पाएं। उधर पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव का कहना है कि मैहला में दुकानों में हुई चोरी को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से जांच बिछा दिया है।

 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,