कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा: जन्मदिन और न्यू ईयर का जश्न मातम में बदला, तीन की मौत

कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा: जन्मदिन और न्यू ईयर का जश्न मातम में बदला, तीन की मौत 

( विजय ठाकुर/लाहौल-स्पीति )

कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा : जन्मदिन और न्यू ईयर जश्न मातम में बदला, तीन की मौत।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नए साल की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक सहित 2 युवतियाें की मौत हो गई। वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया गया है। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। हादसे का विशेष कारण गाडी़ रफ़्तार में थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात करीब 1 बजे घटी। कार सवार सभी लोग कसौल से वापस लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी भूतनाथ पुल के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे पैरापिट से टकराई और उसके बाद वहां खड़े एक ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

इस हादसे में मारे गए लाेगाें की पहचान सतपाल (25) पुत्र ध्यान चंद निवासी चामुंडा नगर ढालपुर (कुल्लू), अंकिता (20) पुत्री राकेश कुमार निवासी गांव व डाकघर तिंदी व जिला लाहौल-स्पीति व कशिश (20) पुत्री तेजराम निवासी गांव व डाकघर जल्लुग्रां, उपतहसील जरी (कुल्लू) के रूप में की गई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती की पहचान रतांजलि (20) पुत्री युधिष्ठिर लाल निवासी गांव व डाकघर सचानी, तहसील भुंतर (कुल्लू) के रूप में की गई है।

इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक युवक सतपाल का 31 दिसम्बर को जन्मदिन था। वह अपनी 3 दाेस्ताें के साथ जन्मदिन और नए साल का जश्न मनाने के लिए कसौल गया हुआ था और वापसी के दौरान ये हादसा हाे गया। मृतक सतपाल पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट था। वह कुल्लू के अखाड़ा बाजार में दुकान चलाता था। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुल्लू अस्पताल में तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर