प्रधान मन्त्री पौषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत 11.20 करोड़ बच्चों को गर्म पौष्टिक खाना प्रदान किया गया: इन्दु गोस्वामी

प्रधान मन्त्री पौषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत 11.20 करोड़ बच्चों को गर्म पौष्टिक खाना प्रदान किया गया: इन्दु गोस्वामी

 

धर्मशाला समाचार
                   

धर्मशाला(ब्यूरो):-  राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी ने बताया की प्रधान मन्त्री पौषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत बर्ष 2024 -25  के दौरान 10.36 लाख शिक्षण  संस्थाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे 11. 20 करोड़ बच्चों को गर्म पौष्टिक खाना प्रदान किया गया। यह जानकारी उन्हें केन्द्रीय शिक्षा राज्य मन्त्री जयन्त चौधरी ने सदन में दी।

उन्होंने बताया की इस योजना के अन्तर्गत बर्ष 2023 -24  और बर्ष 2024 -25 में क्रमश 11600.00 करोड़ और 12467.39 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया।

उन्होंने बताया की इस योजना के अन्तर्गत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में आठवीं कक्षा तक पढ़ने बाले बच्चों को गर्म पौष्टिक खाना प्रदान किया जाता हैं।

केन्द्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मन्त्री निमूबेन जयंतीभाई  बंभानिया ने राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी को सदन में बताया की केन्द्र सरकार ने सहकारी क्षेत्र में  खाद्यान्न को स्टोर करने की विश्व की सबसे वड़ी परियोजना शुरू की है जिसके अन्तर्गत 11 राज्यों की 11 पी ए सी एस में गोदामों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है जिसके माध्यम से 9750 मीट्रिक टन  भण्डारण क्षमता सृजित की गई है। उन्होंने बताया की इस परियोजना के अन्तर्गत  प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में गोदाम और प्रोसेसिंग यूनिट आदि कृषि ढांचे को  निर्मित करना है।

उन्होंने बताया की भारतीय खाद्य निगम खाद्यानों की स्टोरेज के लिए पी पी पी मोड के माध्यम से भण्डारण क्षमता सृजित करता है ताकि देश में खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग