कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील है वक्फ संशोधन बिल: विपिन सिंह परमार

कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील है वक्फ संशोधन बिल: विपिन सिंह परमार

धर्मशाला समाचार

धर्मशाला(ब्यूरो):-  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा के भाजपा प्रभारी व विधायक विपिन सिंह परमार ने वक्फ संशोधन विधेयक को पिछड़े और गरीब मुसलमानों के भविष्य का वरदान करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा देश में लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें वे कभी कामयाब नहीं होंगे।

यह कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील साबित होने जा रहा है। कांग्रेस की राजनीति अब खत्म होने की कगार पर है। इनके नेता अब छटपटा रहे हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एक के बाद एक ऐतिहासिक फैसले ले रही है, जिससे कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की वोट बैंक की राजनीति का खात्मा हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड को भू-माफियाओं और लुटेरों के चंगुल से मुक्त करवाकर गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ लोग इसे गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करने की बजाय भू-माफियाओं की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। यह दुखद है, उन्हें गरीब मुसलमानों की चिंता करनी चाहिए थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चिंता को समझा और गरीब और पिछड़े मुसलमानों के उत्थान के लिए ये बिल लाया है। 

यह विधेयक कहीं से भी असंवैधानिक नहीं है अब से पहले तक इस एक्ट में 5 बार संशोधन हो चुके हैं। जब यह तब असंवैधानिक नहीं था, तब यह संशोधन अब असंवैधानिक कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि 2013 में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने इसमें गैरकानूनी तरीके से संशोधन कर वक्फ बोर्ड को असीमित अधिकार दे दिया कि वक्फ बोर्ड किसी भी जमीन पर अपना अधिकार जता सकता है।

परमार ने कहा कि वक्फ से जुडी समस्या केवल मुसलमानों की नहीं है, बल्कि इससे बड़े पैमाने पर हिंदू, सिख, बौद्ध, इसाई और यहां तक कि मुस्लिम भी पीड़ित हैं। कई ऐसे मामले आये हैं जिसमें वक्फ ने मनमाने तरीके से मंदिरों, गुरुद्वारों और यहाँ तक कि पूरे गाँव को ही वक्फ की प्रॉपर्टी बता दिया है। 

देशभर से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इस बिल के समर्थन में की जा रही आतिशबाजी और मनाया जा रहा जश्न इस बात का प्रमाण है कि यह संशोधन विधेयक वक्त की मांग है। विपिन सिंह परमार ने इस विधेयक को पेश करने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए समय की सबसे बड़ी मांग करार दिया है। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस और उसके सहयोगी दल धारा 370 हटाने और तीन तलाक बिल के संसद में पेश होने के वक्त विरोध और गुमराह करने तक सीमित रहे उसी प्रकार इस बार भी ये विरोध करने तक ही सिमट जाएंगे और अबकी ये देश की जनता को गुमराह नहीं कर पाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग