धर्मशाला में भाजपा का संकल्प, पीएम मोदी का सपना पूरा करने में आज से ही जुटेंगे

धर्मशाला में भाजपा का संकल्प, पीएम मोदी का सपना पूरा करने में आज से ही जुटेंगे

धर्मशाला समाचार

धर्मशाला(सोनाली संधू):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने साल 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम आज से ही जुट जाएंगे। 

यह बात दिग्गज भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत नरवाणा हेरिटेज में भाजपा सदस्यता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मंगलवार को आयोजित शहरी व ग्रामीण भाजपा के संयुक्त सम्मेलन में साढ़े 500 से ज्यादा वर्कर्ज व नेताओ को संबोधित करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल में धर्मशाला एकमात्र विधानसभा हलका रहा है,जहां का सदस्यता स्ट्राइक रेट पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा है। यह सब धर्मशाला के भाजपाइयोंं की एकजुटता से ही संभव हो पाया है। सुधीर शर्मा ने इसके लिए भाजपाइयों को बधाई दी। 

सुधीर शर्मा ने कहा कि आने वाले चुनावों में हिमाचल में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने वाली है। उन्होंने वर्कर्ज से आग्रह किया  कि वे कांग्रेस सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत करवाएं। 

इस दौरान कांगड़ा-चंबा से लोकसभा सांसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि  वह अपनी जीत के बाद पहली बार इस सम्मेलन में आए हैं। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाया है। इसमें हमारे वर्कर्ज का अहम योगदान रहा है। राजीव भारद्वाज ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस को जनता नकार रही है। भाजपा की नीतियों पर जनता को भरोसा है। नरेंद्र मोदी ही देश में सबसे बड़ी गारंटी हैं।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हर बूथ पर हमें 50 वर्कर्ज की कमेटी बनानी है। उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपा का सदस्यता अभियान बेहद सफल रहा है। हिमाचल में भी इसमें शानदार काम हुआ है। उन्होंने वर्कर्ज से आग्रह किया कि वे आज से ही काम में जुट जाएं, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा किया जा सके ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान