कृषि मंत्री ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष से की चर्चा

कृषि मंत्री ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड  के अध्यक्ष से की चर्चा 

 

धर्मशाला समाचार

धर्मशाला(ब्यूरो):-   कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन ने गुजरात के आनंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड का दौरा किया। यह दौरा हिमाचल प्रदेश में डेयरी क्षेत्र के समग्र विकास, मूल्य संवर्धन, एवं पशुपालन से संबंधित चुनौतियों के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मनीष शाह से विस्तृत बातचीत की, जिसमें हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय भूगोल को ध्यान में रखते हुए डेयरी क्षेत्र में तकनीकी सहयोग, पशु चारे की उपलब्धता, रोग नियंत्रण, उत्पादकता में वृद्धि, विपणन नेटवर्क का सुदृढ़ीकरण, एवं किसान हितैषी योजनाओं पर चर्चा की गई। डॉ. शाह ने डेयरी की विभिन्न पहलों व तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी, जो हिमाचल जैसे राज्यों में भी लागू किए जा सकते हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ से डॉ. संदीप ठाकुर, प्रबंधक (विपणन), तथा श्री प्रवीन शर्मा, उप प्रबंधक भी उपस्थित रहे। उन्होंने राज्य में डपसामिक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, विपणन रणनीतियों, एवं आगामी परियोजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने डेयरी से तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग का आग्रह भी किया।

प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर अमूल चॉकलेट प्लांट, आनंद का भी भ्रमण किया। वहां उन्होंने चॉकलेट निर्माण की आधुनिक प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली, और ब्रांड निर्माण की रणनीतियों का अवलोकन किया। यह भ्रमण राज्य में मूल्य संवर्धित डेयरी उत्पादों की संभावनाओं को बढ़ावा देने की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। 

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि यह दौरा हिमाचल प्रदेश में डेयरी क्षेत्र को आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को बेहतर प्रशिक्षण, बाजार, और मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।