संदेश

कांगड़ा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सेंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल खब्बल कथोली में बड़े धूम धाम से मनाया गया वार्षिक समारोह

चित्र
सेंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल खब्बल कथोली में बड़े धूम धाम से मनाया गया वार्षिक समारोह नगरोटा सुरियाँ (प्रेम स्वरूप शर्मा):- सेंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल खब्बल कथोली में वार्षिक समारोह में नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समा बांधा। समारोह में ज्वाली के जिला सहायक न्यायवादी रवि कुमार ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।  इस अवसर पर स्कूल की और से प्रबंधक स्वर्ण सिंह राजपूत ने चार गरीब बेटियों को सिलाई मशीनें भेंट की। स्कूल हर  साल गरीब बेटियों को सिलाई मशनें भेंट कर आत्म निर्भर बनाने में सहायता करता है। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।  इस अवसर पर मुख्यातिथि सहायक न्यायवादी रवि कुमार ने बच्चों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया और अभिभावकों को बच्चों पर नशे की लत पर नजर रख कर उन्हें नशे से बचाने के लिए जागरूक रहना होगा। बाद में मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार बांट कर सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका राणा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर अभिभावकों को बच्चों की परफॉर्मेंस बारे बताया।

विकास खंड अधिकारी व अधीक्षक ग्रेड 2 ने कार्यभार संभाला

चित्र
विकास खंड अधिकारी व अधीक्षक ग्रेड 2 ने कार्यभार संभाला नगरोटा सुरियाँ :-   विकास खंड नगरोटा सुरियां में खंड विकास अधिकारी और अधीक्षक ग्रेड 2 के रिक्त चल रहे पद पर पदोन्नत हुए विकास खंड अधिकारी मनोज कुमार शर्मा व अधीक्षक ग्रेड 2 हंस राज चंदेल ने कार्यभार संभाला  इस अवसर पर समस्त टेक्निकल असिस्टेंट खंड विकास नगरोटा सूरिया संगठन द्वारा पूर्व खंड विकास अधिकारी शाम लाल व सहायक अभियंता विकास खंड नगरोटा सुरियां अमन रेहालिया की मौजूदगी में विकास खंड अधिकारी व अधीक्षक ग्रेड 2 का गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।। समस्त टेक्निकल असिस्टेंट स्टाफ की बैठक विकास खंड अधिकारी द्वारा बैठक ली गई जिसमें विभाग द्वारा स्वीकृत लंबित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर उनकी प्रगति रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने को कहा गया। इस अवसर पर संघ के संयोजक विजय शर्मा , प्रेस सचिव शशि धर , खंड स्तर अध्यक्ष संजीव धीमान जी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए विकास खंड स्तर पर अपना योगदान देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे , साथ ही खंड विकास अधिकारी...

नौ सरकारी विद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए गए

चित्र
नौ सरकारी विद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए गए कांगड़ा ( जैसिंहपुर):-       कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज  दिनांक 26.12.2024 को उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार जयसिंहपुर क्षेत्र के नौ सरकारी विद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए गए।  इस समझौता ज्ञापन पर  इन संस्थानों की ओर से  निम्न सदस्यों ने हस्ताक्षर  किए :– *अश्विनी कुमार, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस कर्णघट्ट  *हरीश भारद्वाज, प्रवक्ता, जीएमएसएसएस जयसिंहपुर  *विपन कुमार, प्रवक्ता, जीएमएसएसएस जयसिंहपुर  *सुशील कुमार, टीजीटी(एन.एम) जीएसएसएस अप्पर लम्बागांव  *रंजीत सिंह, जेओए, जीएसएसएस टंबर  *रवि कुमार, जेओए, जीएसएसएस सरीमोलग  *अंजलि डोगरा, कार्यकारी प्रधानाचार्य, जीएसएसएस संघोल  *सरोज ठाकुर, कार्यकारी प्रधानाचार्य,जीएसएसएस,  लम्बागांव  *सविता कुमारी, कार्यकारी प्रधानाचार्य,जीएसएसएस, हारसी  इस पहल का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक प्रणाली को सुदृढ़ करना और इन विद्यालयों में सम...

होली-उतराला मार्ग का निर्माण कार्य केन्द्रीय एजेंसी करे ..... राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी

चित्र
 होली-उतराला मार्ग का निर्माण कार्य केन्द्रीय एजेंसी करे .....  राज्य सभा सांसद सुश्री   इंदु बाला गोस्वामी  धर्मशाला:       राज्य सभा सांसद सुश्री   इंदु बाला गोस्वामी  ने   केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी से भेंट की और चम्बा और काँगड़ा जिला को जोड़ने बाले सामरिक महत्व के    होली-उतराला मार्ग का निर्माण कार्य केन्द्रीय एजेंसी से करने का अनुरोध किया और इस पूरी सड़क परियोजना को केन्द्रीय मद से बजट प्रावधान करने का अनुरोध किया / उन्होंने बताया की  होली-उतराला मार्ग के निर्माण से प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा और चंबा जिला की दूरी 125 किलोमीटर से कम होकर मात्र 60 किलोमीटर रह जाएगी, यह मार्ग न केवल दो जिलों की दूरी कम करेगा बल्कि धौलाधार पर्वतमाला के दोनों ओर यानी होली, भरमौर और काँगड़ा क्षेत्र में रहने वाले गद्दी समुदाय के हजारों लोगों को अवागमन में सुविधा प्रदान करेगा । इस मार्ग के निर्माण से जनजातीय क्षेत्र भरमौर के विकास को गति मिलेगी और धौलाधार पर्वतमाला के मनोरम अछूते,अनछुए क्षे...

इन्दिरा गांधी टर्मिनल का नाम बाबा भीमराव अम्बेडकर रखने से कांग्रेसियो के "भीमराव" मोह का होगा पर्दाफाश :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
इन्दिरा गांधी टर्मिनल का नाम बाबा भीमराव अम्बेडकर रखने से कांग्रेसियो के "भीमराव" मोह का होगा पर्दाफाश   :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक पालमपुर (केवल कृष्ण ) . ….यह विचार आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नायक एवं पूर्व प्रधानमंत्री परम आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती एवं सुशासन दिवस पर पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने व्यक्त किये । भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर बूथ स्तर पर वाजपेयी जी की जयन्ती एवं सुशासन दिवस को मतदान केन्द्र चिम्वलहार में मनाया गया । इस सुअवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अनेकों संस्मरणों को याद किया । इस मोके पर भारतीय राजनीति के परिदृश्य पर चिन्ता प्रकट करते हुए पूर्व विधायक ने कहा लोकतांत्रिक प्रणाली के सबसे बडे मन्दिर अर्थात भारतवर्ष के सर्वोच्च सदन की सांसदों के आचरण एवं व्यवहार को लेकर निरन्तर साख गिर रही है।  संसद में माननीय गृह मन्त्री श्री अमित शाह जी के व्यक्तव्य को लेकर जिस तरह कांग्रेस पार्टी  तूल देकर जगह जगह प्रदर्शन व बारेबाजी करके पुतले जला रही है । ऐसे में कांग्रेस क...

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में एन. एस. एस शिविर का समापन

चित्र
 राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में एन. एस. एस शिविर का समापन  जैसिंहपुर:   आज राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के सातवें दिन 'समापन सत्र' का आरम्भ योग, ध्यान और व्यायाम के साथ किया गया। चाय के बाद सभी टीम ने सभी सामान व काम को समेट कर अंतिम रूप दिया। भोजन के बाद मुख्य अथिति व प्रमुख वक्ता के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता सिंह का स्वागत सभी स्वयं सेवियों न स्मृति चिन्ह देकर किया। मुख्य वक्ता ने एन. एस एस में सभी स्वयंसेवियों के कार्य की सराहना करते हुए उनसे बातचीत भी की और कुछ प्रमुख सलाह भी दी। इसके साथ ही एन. एस एस द्वारा बनाई गयी वाटिका की विशेष सराहना की। जिसके बाद सातों दिन की रिपोर्ट स्वयंसेवी कृषिका द्वारा प्रस्तुत की गयी और अन्य स्वयं सेवियों ने अपने अपने अनुभव भी साझा किए। अंत में डॉ शमशेर सिंह ने औपचारिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ नीतिका शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेश पाण्डेय व स्वयंसेवी विशाल, सोनाक्षी, आकर्षित, खुशबू, सुहानी आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने टांडा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया

चित्र
मुख्यमंत्री ने टांडा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा में 10.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्रामा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस ट्रामा सेंटर में मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर 6 करोड़ रुपये, निर्माण कार्यांे पर 1.50 करोड़ रुपये और अन्य संबद्ध सेवाओं पर 2.77 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।  सुक्खू ने कहा कि ट्रामा सेंटर के लिए विभिन्न श्रेणियों के 95 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें न्यूरो सर्जन का एक पद, एनेस्थीटिस्ट के तीन पद, ऑर्थोपैडिक सर्जन का एक पद, कैजुअल्टी मेडिकल अधिकारी के आठ पद, स्टाफ नर्स के 40 पद, नर्सिंग अटेंडेंट के 16 पद, ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन के पांच पद, रेडियोग्राफर के चार पद, लैब तकनीशियन के दो पद तथा मल्टीटास्क वर्कर के 15 पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 72 पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है तथा शेष पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: