इन्दिरा गांधी टर्मिनल का नाम बाबा भीमराव अम्बेडकर रखने से कांग्रेसियो के "भीमराव" मोह का होगा पर्दाफाश :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

इन्दिरा गांधी टर्मिनल का नाम बाबा भीमराव अम्बेडकर रखने से कांग्रेसियो के "भीमराव" मोह का होगा पर्दाफाश   :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक


पालमपुर (केवल कृष्ण ) . ….यह विचार आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नायक एवं पूर्व प्रधानमंत्री परम आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती एवं सुशासन दिवस पर पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने व्यक्त किये । भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर बूथ स्तर पर वाजपेयी जी की जयन्ती एवं सुशासन दिवस को मतदान केन्द्र चिम्वलहार में मनाया गया । इस सुअवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अनेकों संस्मरणों को याद किया । इस मोके पर भारतीय राजनीति के परिदृश्य पर चिन्ता प्रकट करते हुए पूर्व विधायक ने कहा लोकतांत्रिक प्रणाली के सबसे बडे मन्दिर अर्थात भारतवर्ष के सर्वोच्च सदन की सांसदों के आचरण एवं व्यवहार को लेकर निरन्तर साख गिर रही है।  संसद में माननीय गृह मन्त्री श्री अमित शाह जी के व्यक्तव्य को लेकर जिस तरह कांग्रेस पार्टी  तूल देकर जगह जगह प्रदर्शन व बारेबाजी करके पुतले जला रही है । ऐसे में कांग्रेस के इस कृत्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य एवं गृह मन्त्री जी को इन्दिरा गान्धी अन्तर्राष्ट्रीय टर्मिनल का नाम बदलकर बाबा भीमराव अम्बेडकर करने की अविलम्ब घोषणा करनी चाहिए । ऎसे में इन नारे लगाने , पुतले जलाने व जगह जगह प्रदर्शन करने वाले कांग्रसियों के बाबा भीमराव अम्बेडकर के मोह का पर्दाफाश हो जाएंगा ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को