राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में एन. एस. एस शिविर का समापन

 राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में एन. एस. एस शिविर का समापन 



जैसिंहपुर:   आज राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के सातवें दिन 'समापन सत्र' का आरम्भ योग, ध्यान और व्यायाम के साथ किया गया। चाय के बाद सभी टीम ने सभी सामान व काम को समेट कर अंतिम रूप दिया। भोजन के बाद मुख्य अथिति व प्रमुख वक्ता के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता सिंह का स्वागत सभी स्वयं सेवियों न स्मृति चिन्ह देकर किया। मुख्य वक्ता ने एन. एस एस में सभी स्वयंसेवियों के कार्य की सराहना करते हुए उनसे बातचीत भी की और कुछ प्रमुख सलाह भी दी। इसके साथ ही एन. एस एस द्वारा बनाई गयी वाटिका की विशेष सराहना की। जिसके बाद सातों दिन की रिपोर्ट स्वयंसेवी कृषिका द्वारा प्रस्तुत की गयी और अन्य स्वयं सेवियों ने अपने अपने अनुभव भी साझा किए। अंत में डॉ शमशेर सिंह ने औपचारिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ नीतिका शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेश पाण्डेय व स्वयंसेवी विशाल, सोनाक्षी, आकर्षित, खुशबू, सुहानी आदि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,