उपायुक्त ने टेबल टेनिस एसोसिएशन के साथ की बैठक

उपायुक्त ने टेबल टेनिस एसोसिएशन के साथ की बैठक

शिमला:- उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि नशे के खिलाफ एक मुहिम के तहत और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए टेबल टेनिस की जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता मई 2025 में आयोजित करवाई जाएगी जिसमें जिला के सभी स्कूलों से छात्रों को शामिल किया जायेगा। 

उपायुक्त आज यहाँ टेबल टेनिस एसोसिएशन के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 टेबल टेनिस खेल को बढ़ावा देने के लिए समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी स्कूलों से पत्राचार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसमें भाग ले सकें। 

उपायुक्त ने कहा कि टेबल टेनिस सजगता पर आधारित खेल है जिसको खिलाडी पूरी चुस्ती के साथ खेलते हैं। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत प्रतिभा छुपी है जिसे ढूंढ कर प्रशिक्षित किया जाये तो वह प्रदेश का नाम देश और विदेशों में रोशन कर सकते हैं। उन्होंने एसोसिएशन को असली प्रतिभाओं को तलाशने और उनको प्रशिक्षण देने का आग्रह किया।


उपलब्ध खाली जमीन खेल संघों को दिलवाने के किये जायेंगे प्रयास

अनुपम कश्यप ने कहा कि नशे के बढ़ते प्रकोप को रोकने और युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करने के लिए खेल अवसंरचनाओं का सुदृढ़ किया जाना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध उपयुक्त खाली भूमि खेल परिषद के माध्यम से खेल संघों को दिलवाने के प्रयास किये जायेंगे ताकि खेल अवसंरचना बेहतर हो सके और युवाओं को खेलने के लिए उचित स्थान मिल सके।

उपायुक्त ने जल्द ही जिला स्तरीय खेल परिषद की बैठक करवाने के भी निर्देश दिए ताकि ट्रेनर्स के रिक्त पदों को आउटसोर्सिंग या अन्य माध्यम से भरा जा सके और खिलाडियों को सुविधा मिल सके।

बैठक में सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा, जिला युवा सेवाएं व खेल अधिकारी राकेश धौता, टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव अभय लखन पाल सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच