दंगल लड़ते हुए पहलवान की बिगड़ी तबीयत, पहुंचाया अस्पताल, हुई मौत

दंगल लड़ते हुए पहलवान की बिगड़ी तबीयत, पहुंचाया अस्पताल, हुई मौत 

दंगल में दांवपेच लड़ाते हुए एकाएक लड़खड़ाया पहलवान, तुरन्त पहुंचाया अस्पताल, इलाज दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, करवाया पोस्टमार्टम, मौत के सही कारणों का पता  पोस्टमार्टम के बाद ही लगेगा

यह दु:खद घटना रविवार को बड़सर के अन्तर्गत मक्कड़ छिंज मेले में घटित हुई। यहाँ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो  कुश्ती के दौरान पहलवान ने कमजोरी महसूस की और अचानक लड़खड़ा गया। पहले तो लोगों को लगा कि वह थकान के कारण सुस्त हो गया है, लेकिन जब उसकी हालत और बिगड़ने लगी, तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बताते चलें कि उधम सिंह गलोड़ के ढुडाणा गांव का रहने वाला था। वर्ष 1996 से वह होमगार्ड जवान के रूप में सेवाएं दे रहा था। पिछले 40 वर्षों से वह दंगल में भाग लेता आ रहा था।

 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तो वहीं विनय कुमार कमाडेंट जिला होमगार्ड का कहना है कि वह 29 वर्षों से सेवा दे रहे थे और पहलवानी का शौक रखते थे। होमगार्ड जवान उधम सिंह की मौत अत्यंत दुखद है। जिला होमगार्ड बटालियन ने अपना एक अनुभवी और समर्पित सदस्य खो दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच