दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोल्जर टीम बनी विजेता

दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोल्जर टीम बनी विजेता 

ज्वाली समाचार

ज्वाली (अमित गुलेरिया ):- उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धेवा में शहीद तिलक राज युवा क्लब द्वारा दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें सोल्जर टीम विजेता रही। इस प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया। 

इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला धेवा टीम और सोल्जर इलैवन के बीच खेला गया। जिसमें सोल्जर की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए धेवा टीम को हराया। वहीं मुख्यअतिथि ब्लाॅक प्रेसिडेंट सोनू धीमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

ब्लाॅक प्रेसिडेंट सोनू धीमान ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारे मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है और हम तंदुरुस्त रहते हैं। इसके साथ ही खेल हमें विज्ञान, मनोविज्ञान, संघटना, अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करता है। 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेलों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा और अपने आप को   नशे से दूर रखने में मदद मिलती है। इस पर विजेता खिलाड़ियों को उचित इनाम देकर समानित किया। वहीं सावित्री देवी, उपप्रधान ओंकार सिंह, प्रधान सरोज कुमारी के साथ साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच