उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में जिला क्षय रोग निवारण समिति की बैठक आयोजित

 उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में जिला क्षय रोग निवारण समिति की बैठक आयोजित


नाहन उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला क्षय रोग निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला में क्षय रोग निवारण पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में व्यस्क बी.सी.जी. टीकाकरण का 68 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है उन्होंने कहा कि टी.वी. रोग उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग को जन सहयोग मिलना आवश्यक है जिसके लिए पंचायत प्रतिनिधि भी रोगियों की सहायता के लिए आगे आएं।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वह पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन कर जन जागरूकता शिविर आयोजित करें। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिये कि वह निक्षय मित्र योजना के तहत सी.एस.आर. के माध्यम से टी.वी. रोगियों को पोष्टीक आहार उपलब्ध करवाएं। उन्होंने डाॅ. वाई.एस. परमार मेडिकल काॅलेज में टी.वी. रोगियों के लिए अलग वार्ड स्थापित करने को कहा ताकि अन्य रोगियों को संक्रमण से बचाया जा सके ।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक, परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, जिला आयुष अधिकारी राजन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद