महादेव में नव जीवन महिला मंडल द्वारा एंटी ड्रग्स “चिट्टा” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महादेव में नव जीवन महिला मंडल द्वारा एंटी ड्रग्स “चिट्टा” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


मंडी : अजय सूर्या /

नाचन विधानसभा क्षेत्र के महादेव में नव जीवन महिला मंडल सहित क्षेत्र के पांच महिला मंडलों द्वारा एंटी ड्रग्स “चिट्टा” के खिलाफ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं खेल प्रशासक डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्यों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नशे के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई और चिट्टा जैसे घातक नशे को समाज से जड़ से खत्म करने के लिए सभी को मिलकर आगे आने का आह्वान किया गया।डॉ. संजय कुमार ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है उन्होंने इस नशे को खत्म करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। वहीं बीते दिन डाक्टर संजय कुमार को गेयटी थिएटर में आयोजित प्रतिष्ठित हिमाचल अचीवर्स अवॉर्ड समारोह के दौरान खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा सामाजिक कार्यों, विशेष रूप से एंटी चिट्टा ड्रग्स जागरूकता अभियान में उनके सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग