बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उपायुक्त मंडी को सौंपा जनसमस्याओं व विकास कार्यों से जुड़ा ज्ञापन
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उपायुक्त मंडी को सौंपा जनसमस्याओं व विकास कार्यों से जुड़ा ज्ञापन
नेरचौक : अजय सूर्या /
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सोमवार को जिला मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों के संबंध में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने ज्ञापन के माध्यम से बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को गति देने, अधूरे पड़े पुलों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई।
इसके अलावा उन्होंने सिंचाई योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने, सार्वजनिक भवनों के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने तथा बरसात के कारण क्षतिग्रस्त नालों के चैनलाइजेशन सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाने का भी अनुरोध किया।
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुविधाओं और विकास से जुड़े इन सभी मुद्दों पर प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और विकास कार्यों को गति मिल सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें