शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही पत्नी की करवाई यह इच्छा पूरी

शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही पत्नी की करवाई यह इच्छा पूरी

शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार को इस्माइलपुर प्रखंड के पछियारी टोला भिट्ठा गांव पहुंचा. सुबह छह बजे काफिला नवगछिया के जीरोमाइल पहुंचा. जीरोमाइल में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. काफिला जीरोमाइल से नवगछिया बस स्टैंड होते हुए लक्ष्मीपुर रोड , नारायणपुर चंडीस्थान होकर भिट्ठा गांव पहुंचा. ग्रमीणों ने जगह जगह पार्थिव शरीर पर फूल बरसाया.शहीद से लिपटकर उनके परिजनों को रोता देख पूरे गांव के लोग भावुक हो गए. शहीद तिंरगे में लिपटा अपने घर आया तो पत्नी की वो इच्छा पूरी करवायी गयी जिसकी जिद वो बीते दो दिनों से कर रही थी.जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए सेना के हवलदार संतोष यादव का पार्थिव शरीर गुरुवार को बिहार के भागलपुर स्थित उनके पैतृक गांव लाया गया.

शहीद संतोष का पार्थिव शरीर आया तो उनके हाथों ही पत्नी साधना कुमारी को पानी पिलाया गया. दरअसल, अपने पति की शहादत की खबर सुनने के बाद साधना कुमारी ने अन्न-पानी त्याग दिया था. वह निर्जला ही रह रही थीं.बुधवार की शाम को जब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शहीद के परिवार से मिलने आए तो उन्होंने भी साधना कुमारी को पानी पीने के लिए कहा, लेकिन शहीद की पत्नी ने मना कर दिया था. प्यासे रहने पर उनके होठ सूख रहे थे. पास बैठी महिला पानी से कपड़ा भिंगोंकर मुंह पोछ देती थी. अब जब शहीद का पार्थिव शरीर आया तो उनके ही हाथों के सहारे साधना को पानी पिलवाया गया. सबकी आंखें ये देखकर नम थीं.



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त