नियन्त्रण सीमा पर बारूदी सुरंग की चपेट में आया जवान

 नियन्त्रण सीमा पर बारूदी सुरंग की चपेट में आया जवान


धमाका एक बारूदी सुरंग में विस्फोट के कारण हुआ है जिसकी चपेट में आकर भारतीय सेना का जवान घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर पुंछ जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा स्थित गुल्पुर सेक्टर में जोरदार धमाका हुआ था। भारतीय सेना का जवान मोहम्मद फयाज अग्रिम क्षेत्र नकरकोट में अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहा था। इसी दौरान उक्त जवान बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया और तेज धमाके के साथ दूर जा गिरा और घायल हो गया।

उक्त जवान को घायल अवस्था में देख फौरन आस पास के जवान मौके पर पहुंचे ओर घायल को उठाकर आधार शिविर स्थित एम आई रूम में लाया गया जहां पर जवान को प्रथम उपचार के बाद सैन्य अस्पताल लाया गया। जहां से जवान को बेहतर उपचार हेतु विशेष चॉपर द्वारा कमांड अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त जवान की दायनी टांग चोटिल हुई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल