बिहार का जवान हुआ शहीद, 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज आएगा पार्थिव शरीर

बिहार का जवान हुआ शहीद, 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज आएगा पार्थिव शरीर 

सेना के कर्नल ने मनीष कुमार के पिता को फोन कर जानकारी दी। उन्होने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जवान की मौत की वजह का पता चल सकेगा। बिहार के नवादा जिले के कोआकोल प्रखंड के जवान मनीष कुमार जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए।

आपको बता दें दो महीने पहले ही मनीष की शादी पांडेय गंगौट अपने पैतृक गांव में काफी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद वो ड्यूटी पर लद्दाख चले गए थे। बताया जा रहा है कि शहीद मनीष कुमार आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था। मनीष की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में डूब गया है। परिजनों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक (गुरूवार) को शहीद जवान का शव आएगा।

आपको बता दें इससे पहले छपरा निवासी बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज और सीवान के रहने वाले आर्मी जवान रामबाबू सिंह सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। शहीद मो. इम्तियाज के परिजनों को आर्थिक मदद के तौर पर 50 लाख रुपए, बेटे को सरकारी नौकरी समेत कई सुविधाओं का ऐलान नीतीश सरकार ने किया है।

वहीं रामबाबू आर्मी के ऑपरेटर रामबाबू कुमार सिंह कार्यरत थे। उनके पिता रामविचार सिंह हरिहरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया रह चुके हैं। रामबाबू की शादी पिछले साल दिसंबर 2024 धनबाद में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद वे होली में घर आए थे। इसके बाद उनके ससुर सुभाष चंद्र शर्मा, बेटी और दामाद को अपने घर धनबाद लेकर चले गए थे। 10 अप्रैल को छुट्टी समाप्त होने के बाद वह जम्मू-कश्मीर में अपनी ड्यूटी पर लौट गए थे। शहीद जवान के गांव में गमगीन महल रामबाबू की शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, मातम पसर गया।

लोगों का कहना है कि उनको गर्व है कि उनके गांव का जवान आज देश की सेवा मे अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। उसके शहीद होने का गम भी है। अभी उसकी उम्र ही क्या थी। उसने इसी हंसते खेलते समय में अपनी शहादत देश की रक्षा के लिए दी है, जो सीवान की देश प्रेम की गाथा में एक नया अध्याय है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल