चार महीने पूर्व हुई थी शादी शहीद जवान रामबाबू की

चार महीने पूर्व हुई थी शादी शहीद जवान रामबाबू की 

शहीद जवान रामबाबू सिंह सीवान के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर गांव के रहने वाले थे. उनके पिता स्व. रामविचार सिंह हरिहरपुर पंचायत के उप मुखिया रह चुके थे. रामबाबू सिंह के एक भाई अखिलेश सिंह झारखंड के हजारीबाग में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं. शहीद रामबाबू सिंह के ससुर ने बताया कि उनकी जोधपुर में पोस्टिंग हो चुका था. हालांकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी के दौरान उन्हें रोक लिया गया था. कल (12 मई, 2025) दिन में 10 बजे के करीब रामबाबू सिंह की उनकी पत्नी अंजलि से बातचीत हुई थी. उस समय तक वो ठीक थे.शहीद जवान रामबाबू सिंह की शादी करीब चार महीने पूर्व ही हुई थी।

गांव के लोग उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं. शाम तक या कल बुधवार को पार्थिव शरीर आ सकता है. शहीद जवान की परिजनों ने बताया कि रामबाबू बचपन से ही देशभक्त के जज्बे से भरे हुए थे. वे आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे थे. घटना के बाद गांव के लोगों की आंखें नम हैं. लोग गर्व भी कर रहे हैं.

शहीद जवान रामबाबू सिंह के ससुर सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके दामाद भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 चलाने का काम करते थे. 10 अप्रैल को उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन की थी. उनके ससुर ने बताया कि वे, उनकी बेटी धनबाद में थे. कल (सोमवार) दिन के करीब डेढ़ बजे आर्मी हेडक्वार्टर से कॉल आया कि गोली लग गई है. इसके बाद सूचना मिली कि वे शहीद हो गए हैं. पत्नी अंजलि सिंह को अभी भी उनकी शहादत की जानकारी नहीं दी गई है। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा