सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यकर्ताओं को मिला संगठन महामंत्री का मार्गदर्शन

सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यकर्ताओं को मिला संगठन महामंत्री का मार्गदर्शन 


शिमला : भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का विशेष रूप से मार्गदर्शन मिला। यह जानकार भाजपा मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने दी, बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, बलबीर वर्मा, महामंत्री संजीव कटवाल, सचिव तिलक राज शर्मा, कुसुम सदरेट, कार्यालय सह सचिव किरण बावा, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहें। 

बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि  

17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत "रक्तदान शिविर" की भी शुरुआत होगी। सभी 17 संगठनात्मक जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिमला जिला का रक्तदान शिविर रिज मैदान पर प्रातः 10 बजे प्रारंभ किया जाएगा जिसमें मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल रहेंगे। 

21 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन भी शिमला में किया जाएगा। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है और इस दिन से दो विशेष अभियानों की शुरुआत की जाएगी। दीनदयाल जी के जीवन से हमें आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और अंत्योदय जैसी मूलभूत प्रेरणाएँ मिली हैं। इन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए 25 सितंबर से पूरे देशभर में "आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत" अभियान प्रारंभ होगा। इस अभियान के अंतर्गत "वोकल फॉर लोकल" को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा,

ताकि लोग अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों को खरीदें और उनका उपयोग करें। इसके लिए देशभर के जिलों में प्रदर्शनियाँ, मेले और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान केवल एक दिन का नहीं होगा, बल्कि 25 सितंबर से शुरू होकर अटल जी की जयंती 25 दिसंबर तक लगातार चलेगा। इन दो से तीन महीनों के दौरान आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के संकल्प को विकसित भारत के लक्ष्य के साथ जोड़ते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम