सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

 सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन


 नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) कांगड़ा के सचिव आर. मिहुल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को आपसी सुलह एवं मध्यस्थता के माध्यम से निपटाने के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल होने हेतु आन लाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के पक्षकारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिसके माध्यम से वे आपसी सहमति एवं मध्यस्थता के जरिए अपने विवादों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

आर. मिहुल शर्मा ने बताया कि आम नागरिकों के लिए न्याय को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 21 अप्रैल 2026 से समाधान समारोह 2026 का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत के माध्यम से निपटाने के लिए एक सरल आॅनलाइन गूगल फाॅर्म उपलब्ध कराया गया है, जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर उपलब्ध है।

इच्छुक पक्षकार निर्धारित लिंक के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर अपने मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं। गूगल फाॅर्म https://forms.gle/woYFFEph7pgiTQ7u7 भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। किसी भी प्रकार की सहायता अथवा अतिरिक्त जानकारी के लिए सर्वोच्च न्यायालय के वन स्टाॅप सेंटर से दूरभाष नंबर 011-23116464, 011-23116465 एवं 011-23112428 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त सीआरपी निदेशक से 011-232225652 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर