देव कमरुनाग मेले के लिए रिवालसर से लंगर सेवादारों का जत्था रवाना

 देव कमरुनाग मेले के लिए रिवालसर से लंगर सेवादारों का जत्था रवाना

हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लेकर गए खाद्य सामग्री, जयकारों से गूंजा माहौल


रिवालसर : अजय सूर्या /

बड़ा देव श्री कमरुनाग जी के वार्षिक मेले के अवसर पर लंगर सेवा हेतु रिवालसर से श्रद्धालुओं और सेवादारों का एक जत्था श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ रवाना हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रिवालसर क्षेत्र के सेवादार मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क लंगर (भंडारे) की व्यवस्था करेंगे।

मुख्य सेवादार नलिन महाजन ने बताया कि रिवालसर के स्थानीय श्रद्धालु वर्षों से इस धार्मिक सेवा से जुड़े हुए हैं और देव कमरुनाग जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं की सेवा को अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ा देव कमरुनाग जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में साजे के दिन यह जत्था आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी सामान के साथ मेले के लिए रवाना हुआ है।

रवानगी के दौरान सेवादारों ने बड़ा देव श्री कमरुनाग जी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों ने भी सेवादारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके इस धार्मिक एवं परोपकारी कार्य की सराहना की तथा देव कमरुनाग जी से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर नलिन महाजन, राकेश कुमार, तेज राम, बीडीसी सदस्य भूप सिंह सहित अन्य श्रद्धालु एवं सेवादार उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर