नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन: 15.18ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन: 15.18ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सीआईए नूरपुर की टीम ने एक और नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त व विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए (कंडवाल) के पास एक शातिर सप्लायर को नशे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है।यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर कार्यालय से एक प्रेस नोट में दी गई हैl आरोपी की पहचान अनिल शर्मा (उम्र 48 वर्ष), सुपुत्र श्री रमेश शर्मा, निवासी मकान नंबर 23, काली घनूपुर शिहर्ता, जिला अमृतसर (पंजाब) है l नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए मुस्तैद पुलिस टीम ने आरोपी को नागनी माता मंदिर सर्विस रोड के पास दवोचा और कानूनी प्रक्रियाओं और पूरी पारदर्शिता का पालन करते हुए जब संदेही की तलाशी लिए जाने पर आरोपी के कब्जे से 15.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है l पुलिस ने प्रतिबंधित पदार्थ को जब्त करने के वाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नशे के इस काले कारोबार की जड़ों तक पहुंचने और इसके मुख्य सप्लायरों का पर्दाफाश करने के लिए गहन पूछताछ और आगामी तफ्तीश जारी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें