16 से 20 जून तक विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

 16 से 20 जून तक विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित


 शाहपुर : जनक पटियाल /

विद्युत उपमण्डल लपियाना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में आगामी दिनों के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा 11 केवी फीडरों पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किए जाने के कारण 16 जून से 20 जून 2026 तक निर्धारित तिथियों पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता ई. रमेश शर्मा ने विद्युत उपमण्डल लपियाना द्वारा जारी प्रेस नोट में दी।

प्रेस नोट के अनुसार 16 जून को 11 केवी बौहड़कवालु फीडर के अंतर्गत आने वाले झिरवल्ला, भोर बल्ली, तत्वानी तथा सलवाना गांवों में सुबह 8 बजे से कार्य पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी प्रकार 18 जून को 11 केवी लपियाना-हारचक्कियां फीडर के अंतर्गत मनेई डिब्बर, भरूपलाहड़, परगोड़, लपियाना, हारचक्कियां तथा धार ठेहड़ क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

19 जून को 11 केवी सलोल फीडर के तहत सलोल, तरखानकड़ तथा चतरेटा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से कार्य पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

वहीं 20 जून को 11 केवी लंज-सपडू फीडर के अंतर्गत लंज, मोहर बल्ला, कदरेटी, डडोली, भटेहड़, लाहलपुर, सपडू तथा डल्ला सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि मौसम खराब रहता है तो निर्धारित रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को अगले दिन किया जाएगा। बोर्ड ने क्षेत्रवासियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर