MLA ने टड़ल में किसानों की समस्याओं को सुन समाधान का दिया आश्वासन , दंगल कमेटी को दी ₹31,000 की सहयोग राशि
MLA ने टड़ल में किसानों की समस्याओं को सुन समाधान का दिया आश्वासन , दंगल कमेटी को दी ₹31,000 की सहयोग राशि
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने किसान प्रतिनिधि मंडल भाइयों की आ रही समस्याओं को देखते हुए आज टटल (जौंटा) पेट्रोल पंप पर पंप मालिक व एरिया मैनेजर एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई। किसानों की परेशानियों को गंभीरता से रखते हुए उन्हें शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। किसान हित एवं जनसेवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।आज शाम को बासा बाजीरा गाँव में आयोजित पारंपरिक छिंज मेला जाच्छ बासा बाजीरा में बतौर मुख्य अतिथि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए खेलों, संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने दंगल कमेटी के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए मेले के सफल आयोजन हेतु ₹31,000 की सहयोग राशि भेंट की, उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का कार्य करते हैं।सभी आयोजकों, पहलवानों एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं विधायक द्वारा दी गई l इस मौके पर उनके साथ पूर्व प्रधान उदय पठानिया व पूर्व उप प्रधान मुकेश चेतन व मनोज पठानिया व अजय पठानिया व जतिंदर पठानिया व जाच्छ पंचायत के प्रधान सुरजीत व जिला परिषद अनूप राणा व पुनीत महाजन व पन्द्रेहड पंचायत के उप प्रधान सिकंदर राणा व राजन पठानिया उनकी समस्त टीम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें