धार्मिक समरसता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: मलेंद्र राजन
धार्मिक समरसता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: मलेंद्र राजन
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज भदरोआ स्थित जगतगिरि आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया तथा संत- महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं का सम्मान हमारी गौरवशाली विरासत रही है। सरकार का प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जाए तथा प्रदेश में शांति, सौहार्द और एकता का वातावरण और अधिक मजबूत हो। उन्होंने कहा कि धार्मिक समरसता ही एक सशक्त, समृद्ध और प्रगतिशील समाज की आधारशिला है।उन्होंने कहा कि जगतगिरि आश्रम आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता तथा मानवीय मूल्यों के संवर्धन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। आश्रम लंबे समय से समाज में सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देने का कार्य कर रहा है।विधायक ने कहा कि गत वर्ष मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जगतगिरि आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की थी। मुख्यमंत्री के आश्रम आगमन से इस धार्मिक स्थल की महत्ता और अधिक बढ़ी है तथा यह प्रदेश में आध्यात्मिक एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।इस अवसर पर आश्रम से जुड़े संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें