पार्टी का सिपाही हूं, जनता की सेवा और भाजपा को मजबूत करने के लिए कर रहा हूं कार्य : रणवीर सिंह निक्का

 पार्टी का सिपाही हूं, जनता की सेवा और भाजपा को मजबूत करने के लिए कर रहा हूं कार्य : रणवीर सिंह निक्का


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता और सिपाही के रूप में जनता की सेवा तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नूरपुर की जनता ने उन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर विधानसभा भेजा है और वह अपने क्षेत्र के विकास एवं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं।विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, किसान सम्मान निधि, वन रैंक वन पेंशन सहित अनेक योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा है। इसके अलावा प्रदेश में सड़कों, फोरलेन परियोजनाओं, सुरंगों, जलविद्युत परियोजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है।निक्का ने कहा कि प्रत्येक राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए अपना प्रचार-प्रसार करता है और भाजपा भी अपनी नीतियों तथा उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं तथा प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य कर रहे हैं।पार्टी के भीतर विरोध या उन्हें नीचा दिखाने के प्रयासों से जुड़े सवाल पर विधायक ने कहा कि राजनीति में हर व्यक्ति आगे बढ़ने का प्रयास करता है, लेकिन वह भाजपा के अधिकृत विधायक हैं और जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नूरपुर की जनता ने उन्हें बड़े अंतर से विजय दिलाई है और वह जनता की सेवा के अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते रहेंगे।

विधायक ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश को केंद्र सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों का और अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए कार्य करना तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर