पटरीघाट से वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का शुभारम्भ
पटरीघाट से वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का शुभारम्भ
रिवालसर : अजय सूर्या /
पटरीघाट में भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का शुभारम्भ किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक चंद्र प्रकाश ने बताया कि यह अभियान 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर लोगों को बैंकिंग, बीमा, पेंशन और अन्य वित्तीय सेवाओं से जोड़ा जाएगा।
शिविरों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाते खोलने, निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने, सीकेवाईसी, नॉमिनेशन अपडेट तथा री-केवाईसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय साक्षरता की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों सहित लगभग 40 लोगों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें