पौंग डैम में गूंजा युवाओं का साहस, एनसीसी एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स कैंप का सफल सम

 पौंग डैम में गूंजा युवाओं का साहस, एनसीसी एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स कैंप का सफल सम


 नूरपुर : विनय महाजन /

  नूरपुर जल, साहस और रोमांच के अद्भुत संगम बने रीजनल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पौंग डैम में आयोजित एनसीसी एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स कैंप एवं बेसिक वाटर स्पोर्ट्स कोर्स का सफलतापूर्वक समापन हो गया। दस दिनों तक चले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम ने देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं को न केवल जल क्रीड़ाओं का प्रशिक्षण दिया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास किया।06 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित एनसीसी एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स कैंप में हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात के 50 एनसीसी कैडेट्स (25-25) ने भाग लिया। वहीं 01 जून से 14 जून 2026 तक आयोजित बेसिक वाटर स्पोर्ट्स कोर्स में त्रिपुरा के 11 प्रशिक्षुओं ने विभिन्न जल क्रीड़ा गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जल क्रीड़ाओं के साथ सुरक्षा तकनीकों का भी मिला प्रशिक्षणl शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्विमिंग, कयाकिंग, सेलिंग, राफ्टिंग, ई-हाइड्रोफॉइल, रोप एक्टिविटीज तथा वाटर सेफ्टी एवं रेस्क्यू तकनीकों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने, त्वरित निर्णय लेने तथा जल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत कराया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में साहसिक भावना को बढ़ावा देना, आत्मविश्वास विकसित करना, नेतृत्व क्षमता को निखारना तथा टीम भावना को मजबूत करना रहा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

यह कार्यक्रम केंद्र प्रभारी दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन एवं कोर्स प्रभारी संजीव चौधरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों और स्टाफ के समर्पित प्रयासों से प्रतिभागियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।

समापन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस शिविर ने उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की भी सराहना की।यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स मनाली के निदेशक अविनाश नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। संस्थान द्वारा युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ने और जल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। पोंग डैम में आयोजित यह शिविर युवाओं के लिए केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास की नई उड़ान साबित हुआ।"

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर