नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी हुई महिंद्रा पिकअप गाड़ी पठानकोट से बरामद लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से दूर

 नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी हुई महिंद्रा पिकअप गाड़ी पठानकोट से बरामद लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से दूर 


नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी हुई एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को शिकायत दर्ज होने के मात्र 48 घंटों के भीतर बरामद कर लिया है लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से दूर अभी तकl पुलिस टीम ने मुस्तैद कार्रवाई करते हुए वाहन को शाहपुर कंडी (पठानकोट) के पास से अपने कब्जे में लिया है।

मामले का विवरण इस प्रकार से है 13 जून 2026 को शिकायतकर्ता नरेश कुमार, निवासी गांव धडूं, तहसील ज्वाली ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी महिंद्रा पिकअप गाड़ी (पंजीकरण संख्या: HP36A9386) चोरी हो गई है। उन्होंने 12 जून की रात को गाड़ी हमेशा की तरह अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थी, जो अगली सुबह वहां से गायब मिली।इस शिकायत पर पुलिस थाना ज्वाली में मुकदमा नंबर 112/26, धारा 305(b)

बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की आगामी तफ्तीश पुलिस चौकी कोटला की टीम द्वारा शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत गहन खोजबीन शुरू की। कोटला पुलिस ने आज उक्त महिंद्रा पिकअप गाड़ी को शाहपुर कंडी, पठानकोट मे निकट पेप्सी फैक्टरी ग्राउंड से बरामद कर पुलिस कब्जे में ले लिया है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से एक प्रेस नोट में दी गई है l बरामद किए गए वाहन को आगामी कानूनी औपचारिकता के लिए लाया गया है। नूरपुर पुलिस इस मामले में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की गहनता से जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर