खड्ड में डूबने से मासूम की मौत
खड्ड में डूबने से मासूम की मौत
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की जब्बर खड्ड में डूबने से साढ़े चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर l मृतक की पहचान आबिद खान पुत्र स्वर्गीय बिल्ला दीन निवासी कयारी, ग्राम पंचायत भलून के रूप में हुई है। कुछ सूत्रों के अनुसार मासूम खड्ड में नहा रहा था तभी अचानक ऊपर से ज्यादा पानी आने के कारण बह गया और पानी में डूब गया। प्रत्यादर्शीयो के माध्यम से सूचना मिलने पर प्रशासन द्वारा तुरंत एनडीआरएफ टीम को भेजा लेकिन उससे पहले ही मासूम की मौत हो चुकी थी। एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान करने के लिए पटवारी को मौके पर कल भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में नदी-नालों और खड्डों के समीप जाने तथा उनमें स्नान करने से बचने की अपील की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें