आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को खास सौगात देने जा रहे पीएम


आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को खास सौगात देने जा रहे पीएम

पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को रवाना करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर मौजूद रहेंगे, जहां से वंदे भारत ट्रेन रवाना होगी। ये आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी और लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।इससे पहले देश में 7 वंदे भारत ट्रेन अलग अलग राज्यों के रूट पर चल रही हैं

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी। पिछले साल दिसंबर महीने में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह वंदे भारत श्रृंखला की सातवीं ट्रेन थी।

विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (20833) सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी। आईआरसीटीसी के मुताबिक, एसी चेयर कार का किराया 1720 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3170 रुपये है। सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम ट्रेन (20834) सिकंदराबाद से दोपहर 3 बजे रवाना होगी और रात 11.30 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी. एसी चेयर कार का किराया 1,665 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3,120 रुपये है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक