बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल कविंदर गुप्ता को भेजा ज्ञापन

 बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल कविंदर गुप्ता को भेजा ज्ञापन


नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह क्षेत्र के दूध उत्पादकों, किसानों एवं व्यापारियों के साथ हो रहे कथित अन्याय को लेकर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने स्थानीय दुग्ध उत्पादकों के साथ मिलकर महामहिम राज्यपाल कविंदर गुप्ता के नाम एक ज्ञापन बल्ह तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया।

ज्ञापन में बताया गया कि सरकार द्वारा गाय के दूध का समर्थन मूल्य 80 रुपये प्रति किलोग्राम तथा भैंस के दूध का 100 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन धरातल पर इसका लाभ दुग्ध उत्पादकों को नहीं मिल पा रहा है। किसानों का आरोप है कि घोषित दरों पर दूध खरीदने की बात तो दूर, कई स्थानों पर 20 किलोग्राम से अधिक दूध लिया ही नहीं जा रहा है, जिससे दुग्ध उत्पादकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

दूध उत्पादकों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पिछले चार से पांच महीनों से दूध की आपूर्ति का भुगतान नहीं मिला है। भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण किसानों और पशुपालकों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। पशुओं के चारे, दवाइयों तथा अन्य रखरखाव संबंधी खर्चों का बोझ बढ़ने से कई परिवार परेशान हैं।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि दूध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यदि किसानों को समय पर भुगतान तथा उचित मूल्य नहीं मिलेगा तो पशुपालन व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने तथा लंबित भुगतान जल्द जारी करवाने की मांग की।

दुग्ध उत्पादकों और किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से दूध खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाने, घोषित समर्थन मूल्य लागू करने तथा लंबित भुगतानों का तत्काल निपटारा करने की मांग उठाई गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर