राहुल गांधी पहले सुक्खू सरकार से पूछें कि पुलिस भर्ती के दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई : जयराम ठाकुर

राहुल गांधी पहले सुक्खू सरकार से पूछें कि पुलिस भर्ती के दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई : जयराम ठाकुर


मंडी : अजय सूर्या /

देश के युवाओं को गुमराह करने से पहले अपने मुख्यमंत्री सुक्खू से पूछें राहुल गांधी क्यों पुलिस भर्ती के दोषी अधिकारियों को बचा रहे और क्यों सामूहिक नकल की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुक्खू पर तीखा हमला, नीट, पेपर लीक और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नीट परीक्षा को लेकर युवाओं के बीच अभियान शुरू करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंडी के जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह में भाजपा की संगठनात्मक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है और वे केवल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी ने उस राजस्थान से यह अभियान शुरू किया है जहां पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय सबसे ज्यादा 22 पेपर लीक हुए, लेकिन तब उन्होंने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने हिमाचल की सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि हाल ही में पुलिस भर्ती के दौरान मास चीटिंग और सीसीटीवी कैमरे बंद कर सामूहिक नकल कराने की शिकायतें आईं, मगर सुक्खू सरकार मूकदर्शक बनी रही। भाजपा सरकार के समय जब ऐसा मामला मेरे समक्ष आया था, तो तुरंत मैंने जांच सीबीआई को सौंपी थी। डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी सीबीआई द्वारा दोषी आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करने के बावजूद सुक्खू सरकार ने उन पर कार्रवाई करने के बजाय जांच रिपोर्ट को दबाए रखा और दोषी पुलिस अधिकारियों को अहम पदों पर बैठाकर प्रमोशन तक दे दी। 


उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत दी कि वे अपने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस दोहरे चरित्र पर जवाब मांगें कि आखिर दोषियों को रिवॉर्ड क्यों दिया जा रहा है। क्यों युवाओं से धोखा कर दोषी पुलिस अधिकारियों को बचाया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि नीट मामले में केंद्र की मोदी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और देश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वे उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे। वहीं, राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर ही अब उनके नेतृत्व पर से नेताओं का भरोसा उठ चुका है और जल्द ही उनकी कुर्सी जाने वाली है।


 इसके अतिरिक्त, शिमला में हुई एक स्कूल संचालिका की निर्मम हत्या के लिए जयराम ठाकुर ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सनसनीखेज खुलासा किया कि उक्त महिला ने खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस और सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन गृह विभाग संभाल रहे मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसका परिणाम महिला की हत्या के रूप में सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है और आए दिन ऐसी वारदातें हो रही हैं। जयराम ने कहा कि वर्तमान सरकार को जनता की जान-माल की कोई परवाह नहीं है और मुख्यमंत्री केवल सत्ता के नशे व अपनी कुर्सी बचाने में मशगूल हैं, जिसकी चर्चा अब हर चौक-चौराहे पर हो रही है। 


इससे पहले, जयराम ठाकुर ने भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित सभी भाजपा पार्षदों के साथ भी एक विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसमें राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर