रक्षा देवी बनीं पंचायत समिति नूरपुर की अध्यक्ष, राकेश कौल निर्वाचित उपाध्यक्ष
रक्षा देवी बनीं पंचायत समिति नूरपुर की अध्यक्ष, राकेश कौल निर्वाचित उपाध्यक्ष
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर पंचायत समिति नूरपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आज एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो तथा उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मतदान करवाया गया, जिसमें पंचायत समिति के कुल 25 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में रक्षा देवी को 19 मत प्राप्त हुए, जिसके साथ वे पंचायत समिति नूरपुर की नई अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कौल को 14 मत प्राप्त हुए और वे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।परिणाम घोषित होने के पश्चात एसडीएम अरुण शर्मा ने दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने रक्षा देवी और राकेश कौल को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पंचायत समिति के माध्यम से क्षेत्र के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।इस अवसर पर बीडीओ सुभाष अत्री,पंचायत इंस्पेक्टर रामेश्वर धीमान तथा पंचायत समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें