भरमाड़-भगबाल में विशाल दंगल का आयोजन, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम
भरमाड़-भगबाल में विशाल दंगल का आयोजन, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
उपमंडल जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरमाड़ व भगबाल पंचायत के ग्राम वासियों के सहयोग से एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें नामी गिरामी पहलवानों ने अपनी हाजरी दर्ज करवाई। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व जम्मू कश्मीर के पहलवानों की शानदार कुश्तियों का आनंद देखने को मिला। वहीं इस मौके पर बतौर मुख्यतिथि ग्राम पंचायत भरमाड़ ने नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश कुमार खट्टा ने शिरकत की मेला कमेटी ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हें वैज लगाकर सममानित किया गया ! सुरेश कुमार खट्टा ने मेला कमेंटी को मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है और ऐसे आयोजन हर बार होने चाहिए। वहीं छोटी माली की कुश्ती कृषणा भरमाड़ और बूटा ललियां के बीच हुयी ! जिसमे कृष्णा ने छोटी माली पर कब्जा किया ! छोटी माली के विजेता के 6000 रूपये व उप विजेता को 5000 रुपये नकद दिये गये ! इसी तरह बड़ी माली की कुश्ती लाली लुधियाना और रितिष दिल्ली के नीचे हुयी जिसमें लाली लुधियाना विजेता व उप विजेता रितिष दिल्ली रहे ! विजेता पहृवान लाली को 11000 रूपये व उप विजेता रितिष को 10000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया ! इस मौके पर कमेटी के प्रधान गुरचरन सिंह ,उप प्रधान जय करन ,सचिव कुलदीप कुमार ,सह सचिव प्रेम सिंह ,कैशियर रोशन लाल व सदस्य कश्मीर सिंह , अशोक कुमार ,खुशहाल सिंह , गुरदीप सिंह , मदन लाल , कल्पित कौंडल संदीप कुमार ,राकेश कुमार व सुभाष कुमार मौजूद रहे !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें