नबाही मेले में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 10 टीमो ने लिया भाग

नबाही मेले में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 10 टीमो ने लिया भाग


सरकाघाट : अजय सूर्या /

सरकाघाट के ऐतिहासिक ⁠श्री नवाही माता मंदिर में वार्षिक मेले के दौरान हर साल रोमांचक वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। स्थानीय आयोजकों जैसे नव दुर्गे क्लब द्वारा मेले के उपलक्ष्य में दो दिवसीय ⁠वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन प्रमुख रूप से किया जाता है।इस वर्ष भी ⁠वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे दस टीमों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से पंजाब हरियाणा की टीमों ने भी भाग लिया । प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की । प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला ऊना और पठानकोट के बीच खेला गया जिसमे पठानकोट ने बाज़ी मारी ।नव दुर्गे क्लब अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना है जिसके लिए विजेता टीम को 31 हज़ार और उपविजेता टीम को 21 हज़ार रुपए इनाम दिया गया । वही पवन ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए इस तरह के आयोजन से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है वही मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियों के लिए अगले मेले में बेहतर प्रबंध किया जाएगा ।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर