उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बल्ह क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट

 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बल्ह क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट


रिवालसर : अजय सूर्या /

जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लोअर रिवाल्सर वार्ड से नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य  पवन ठाकुर, ग्राम पंचायत सरध्वार के निर्वाचित उपप्रधान  दूनी चंद शर्मा तथा ग्राम पंचायत दूसरा खावु के उपप्रधान  यादवेंद्र शर्मा ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

 मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार तक पहुंचाने और विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर