पुरानी पेंशन योजना को मिले कानूनी संरक्षण तथा कर्मचारियों को गुमराह करना बंद करे सरकार डॉ. संजीव गुलेरिया

 पुरानी पेंशन योजना को मिले कानूनी संरक्षण तथा कर्मचारियों को गुमराह करना बंद करे सरकार डॉ. संजीव गुलेरिया


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के न्यू पेंशन स्कीम 10 वर्ष से कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ' के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया ने सुक्खू सरकार से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को कानूनी संरक्षण दिया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा में इसके लिए विशेष बिल पास करे, ताकि भविष्य में सत्ता परिवर्तन होने पर भी कोई अन्य पार्टी इसे बंद न कर सके।

डॉ. गुलेरिया ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर यूपीएस लागू करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में जयराम सरकार की हार का मुख्य कारण बेरोजगारों की अनदेखी, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति न होना और ओपीएस न देना था।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा की यही नीति रही, तो सत्ता में लौटने का उनका सपना 'मुंगेरीलाल का सपना' ही रहेगा।सुक्खू सरकार को भी चेताया और अफसरों पर लगाए आरोप महासंघ के अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।उन्होंने कहाकि 

विभिन्न विभागों के अधिकारी, लिपिक और एजी ऑफिस के कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन के लिए गुमराह कर रहे हैं।कोर्ट के आदेशों के बावजूद डीडीओ ग्रेच्युटी के केस नहीं भेज रहे हैं और न ही एजी ऑफिस इसे जारी कर रहा हैl10 वर्ष से कम सेवाकाल वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक पेंशन देने के लिए मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन सरकार मौत की दहलीज पर खड़े इन बुजुर्ग कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही हैl डॉ. गुलेरिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सुक्खू सरकार ने इन पीड़ित परिवारों की प्रताड़ना बंद नहीं की, तो हिमाचल के कर्मचारी और आम जनता कांग्रेस-भाजपा दोनों को छोड़कर प्रदेश में तीसरे विकल्प को सत्ता सौंपने से पीछे नहीं हटेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर