खुला पेट्रोल - डीजल नहीं मिलने से किसानों व बागवानों की बढ़ी मुश्किलें : मनजीत डोगरा
खुला पेट्रोल - डीजल नहीं मिलने से किसानों व बागवानों की बढ़ी मुश्किलें : मनजीत डोगरा
हिमाचल प्रदेश में इस समय फसल बिजाई का समय चल रहा है । ऐसे में किसानों को अपनी कृषि व बागवानी के कार्यों को करने के लिए अपने कृषि उपकरणों को चलाने के लिए खुला डीजल व पेट्रोल नहीं मिलने के कारण किसानों की दिक्कत बढ़ गई है ।
गौरतलब रहे कि पेट्रोलियम एक्सप्लोसेस सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) के नए निर्देशों के बाद पेट्रोल पंपों में शक्ति से खुला पेट्रोल व डीजल की बिक्री पर पाबंदी लगा देने के कारण किसान व बागवान की परेशानी बढ़ गई है । किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत डोगरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पेट्रोल पंप काफी दूरी पर स्थित रहते हैं, ऐसे में एकदम से खुले तेल की बिक्री में पाबंदी लगाने से प्रदेश में पेट्रोल की कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा तथा सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरा बना रहेगा। अतः प्रदेश सरकार से मांग करते हुए मनजीत डोगरा ने कहा कि प्रदेश सरकार पीसो से बात कर के इस विषय का समाधान तुरंत निकले , क्योंकि पीसो मार्क वाले कंटेनर की कीमत भी काफी ज्यादा है, अतः एक दम से इस तरह के सख्त निर्णय का प्रतिकूल असर प्रदेश की कृषि तथा बागवानी पर सीधा देखने को मिलेगा ।
जारी करता
मनजीत डोगरा
किसान नेता,पंचरुखी, हिमाचल प्रदेश।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें