बीडीसी भवारना की अध्यक्ष बनी रीना धीमान
बीडीसी भवारना की अध्यक्ष बनी रीना धीमान
पालमपुर,
रीना धीमान बीडीसी भवारना की अध्यक्ष होंगी। इसके अलावा सुखदेव सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। इस संबंध में आज चुनाव आयोजित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नाम सामने आने पर रीना धीमान को अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सुखदेव सिंह और नरेंद्र ठाकुर के बीच मुकाबला हुआ। नरेंद्र ठाकुर को जहां 7 मत मिले वहीं सुखदेव सिंह ने 8 मत के साथ विजय प्राप्त की।
हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों के बाद आज इस प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। चुनाव एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव की देख रेख में संपन्न हुए। उन्होंने इस दौरान अध्यक्ष रीना धीमान और उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह पंचायत समिति के उद्देश्य को पूरा करेंगे और आगामी 5 सालों में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
एसडीएम ने यह भी उम्मीद जताई कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सभी पंचायत समिति सदस्यों को विश्वास में लेकर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे और संबंधित पंचायतों के ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
नव नियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को इस दौरान पद और गोपनीयता का शपथ भी दिलाई गई।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें