मानसून सीजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पर आयोजित की गई बैठक

 मानसून सीजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पर आयोजित की गई बैठक


जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त सभागार में आज आगामी मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने बारे विस्तृत चर्चा कर सम्बन्धित विभाग आवश्यक कदम उठाए।

उपायुक्त किन्नौर ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगुलसरी व संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी व पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध करवाने तथा सडकों में जल निकासी सुनिश्चित करना ताकि मानसून सीजन में जल भराव की समस्या उत्पन्न ना हो ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सकें तथा निगुलसरी व संवेदनशील स्थानों पर लगे चेतावनी उपकरणों को समय वद्व निरीक्षण करने के सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए।  

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी पेयजल भण्डारण टैंकों की सफाई, स्कूलों के टैंकों की सफाई सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सही प्रकार से क्लोरोनेशन भी सुनिश्चित बनाएं ताकि जल जनित रोगों से बचाव हो सके तथा पानी की नियमित रूप से टैंस्टिंग करने के भी विभाग को निर्देश दिए।

उन्होनें निगुलसरी के पास लगे स्पेनो को दुरस्त करने लिए सम्बधित विभाग को निर्देश दिए।  

उपायुक्त ने साडा व राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारीयों को भी निर्देश दिए कि वे सभी नालियों व नालों की सफाई मॉनसून सीज़न से पहले सुनिश्चित बनाएं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को पर्याप्त राशन के स्टॉक का भंडारण करना ताकि दुर्गम क्षेत्रों में आपदा के समय कोई दिक्कत ना हो तथा डीजल व पेट्रोल की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए


उन्होनें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर, एस0डी0आर0एफ0, एन0डी0आर0एफ0, आई0टी0बी0पी0, पुलिस तथा गृह रक्षा विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बनाए रखें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सकें ।

बैठक का संचालन सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर ने किया।   

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, उप आदेश भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस विरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधीर नेगी, तहसीलदार सांगला हरदयाल, तहसीलदार कल्पा रवि भारद्वाज, सहायक अरण्यपाल डॉ करण, अधीषाशी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रमोद नेगी, सहायक अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग उमेश लारजू, खण्ड विकास अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार