कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय में पहली जून से प्रवेश प्रकिया शुरू हो चुकी है
कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय में पहली जून से प्रवेश प्रकिया शुरू हो चुकी है
जयसिंहपुर - कंवर दुर्गा चन्द कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सभी संकायों की ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया पहली जून से प्रारम्भ हो चुकी है।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून होगी, जबकि 1 जुलाई से शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अरूण चन्द्र ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां और पासपोर्ट साईज फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी महाविद्यालय की वैब साईट पर उपलब्ध रहेगी, कॉलज का Prospectus भी वैब साईट पर उपलब्ध रहेगा। प्रथम वर्ष में प्रवेश NEP (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) के तहत होगी। जिसमें Semester प्रणाली लागू होगी, जबकि द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को पुरानी प्रणाली के तहत प्रवेश लेना होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को पिछली कक्षा के Admit Card की प्रति व फीस रसीद की प्रति प्रवेश प्रक्रिया के दौरान ऑनलाईन, अपलोड करनी होगी। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सभी संकायों के विद्यार्थियों को आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की Hard Copy महाविद्यालय कार्यालय में जमा करनी होगी। कॉलेज में B.A. , B.Sc., B.Com. और BCA मैं प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जयसिंहपुर कॉलेज में आस पास के विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें