भारतीय जनता पार्टी बल्ह मंडलों की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 25 दिसम्बर के विशाल प्रदर्शन की तैयारियाँ तेज

 भारतीय जनता पार्टी बल्ह मंडलों की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 25 दिसम्बर के विशाल प्रदर्शन की तैयारियाँ तेज


नेरचौक : अजय सूर्या /

भारतीय जनता पार्टी बल्ह के दोनों मंडलों—नेरचौक एवं रिवालसर—के ग्राम केंद्र अध्यक्षों व ग्राम केंद्र प्रभारियों की संयुक्त बैठक शनिवार को नेरचौक मंडल कार्यालय कुम्मी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बल्ह के विधायक माननीय  इंद्र सिंह गांधी ने की।


बैठक में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के व्यवस्था पतन के तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे “बदलो-बदलो कांग्रेस का माफियाराज” विशाल प्रदर्शन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। यह प्रदर्शन धर्मशाला में जोरावर स्टेडियम में 25 दिसम्बर 2025 को सुबह 11 बजे शुरू होगा।


पार्टी ने बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस प्रदर्शन में अधिक संख्या में शामिल करवाने का दायित्व सौंपा है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों से लगभग 500 कार्यकर्ता इस धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे।


बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष  पाल वर्मा, नेरचौक मंडल अध्यक्ष  कुलदीप ठाकुर, रिवालसर मंडल महामंत्री  ढमेश्वर ठाकुर, संजय ठाकुर, नेरचौक मंडल महामंत्री पवन कुमार,  मनीष सैनी सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी