बॉलीवुड के महानायक धर्मेंद्र को बल्ह में भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक सभा में छाया सन्नाटा

 बॉलीवुड के महानायक धर्मेंद्र को बल्ह में भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक सभा में छाया सन्नाटा


नेरचौक : अजय सूर्या /

 मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गहरी भावुकता के साथ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शानदार योगदान को याद किया।


कार्यक्रम में पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजेव गुलेरिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व जिला परिषद सदस्य चमन राही, ग्राम पंचायत बड़सू के प्रधान गोविंद राम बर्धन, कई सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शोकसभा में मौजूद रहे।


वक्ताओं ने धर्मेंद्र के फिल्मी सफर, उनके सरल और सहज व्यक्तित्व तथा समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना न केवल फिल्म उद्योग बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ऐसा व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपनी सादगी, विनम्रता और देशप्रेम से हर दिल में खास स्थान बनाया।


शोकसभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित सभी लोगों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी